Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

उपायुक्त की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई संपन्न

*उपायुक्त की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई संपन्न*

लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट
लातेहार
उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनजातीय कल्याण ग्रामीण अस्पताल, मननचोटाग लातेहार के प्रबंधन, संचालन हेतु प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक में उपायुक्त ने जनजातीय कल्याण ग्रामीण अस्पताल, मननचोटाग में मेडिकल सुविधा के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए। प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा, आइटीडीए निदेशक विदेश्वरी ततमा, सिविल सर्जन एच.सी महतो, समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Post