बिजली और पानी को लेकर जोरदार जन प्रदर्शन पुतला दहन भी किया गया।
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
*बिजली विभाग और पेयजल विभाग की क्रिया कलाप नही सुधरी तो सड़क जाम होगा : रवि डे*
चंदवा । स्थानीय जिला परिषद के परिषर से झारखंड विकास समिति द्वारा आयोजित जन प्रदर्शन विभिन्न नारो से गुंजित होते हुए स्थानीय इंदिरा गांधी चौक पर पहुँचा। बिजली विभाग के पुतला और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पुतला लेकर स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग मुर्दाबाद पेयजल स्वच्छता विभाग मुर्दाबाद के गगन भेदी नारो से आस पड़ोस के लोगो को आकर्षित कर रहे थे। सर्व प्रथम रवि कुमार डे ने अपने संबोधन में कहा कि बिजली और पानी की आवश्यकता सभी किसी को है। ये दोनों सरकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी निक्कमे अकर्मण्य और लापरवाह बने हुए है। बिजली की तारा और पोल लुंज पुंज स्थिति में है। आये दिन पशुओं मनुष्यों की जान जाती रही है। हम सरकार से मांग करते है। इन समस्याओं का निदान जनहित में की जाए।
रामयश पाठक ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली और पानी की परम आवस्यकता है। इन दोनों चीजो के लिए जनता त्राहि त्राहि कर रही है। चुनाव में विधायक सांसद तथा पंचायतीराज के जन प्रतिनिधि के द्वारा कहा जाता है। कि बिजली पानी की व्यवस्था समुचित रूप से की जाएगी। खेद के साथ कहना है। कि जीत के बाद जनप्रतिनिधि अपने वादे को भूलने में कोई कसर नही छोड़ते है।
सतेंद्र यादव ने कहा कि लाखों करोड़ों का जलमीनार पेयजल स्वच्छता विभाग तथा मुखिया द्वारा लगाया गया। जो जनहित में नाकाम रहा है।
<img src="https://newsrajdhani.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG_20220611_114650-300×169.jpg" alt=""
width=”300″ height=”169″ class=”alignnone size-medium wp-image-45631″ />ji
विजय दुबे और पंसस नीलम देवी ने भी अपने सम्बोधन में मानगो का जोरा दार समर्थन किया है। और कहा कि मूल भूत समस्या है अगर पदाधिकारी नही समय पर कार्य कर जनता को सुविधा मुहैया कराया तो सड़क पर जल्द जनता के साथ उतरने का काम करूंगा। इस अवसर पर बिनोद कुमार गुड्डू इंदरजीत शाह छठन राम जावेद खान सुधाकर मिश्रा विभाकर मिश्रा मोनू साहू असगर खान छोटन सिंह दामोदर उपाध्याय, श्री राम शर्मा रामजीराम वर्मा अनिल मिंज नरेंद्र सिंह गौरव कुमार संदीप टोप्पो रामकेश्वर राम समते दर्जनों लोग उपस्थित थे। बिजली विभाग और पेयजल स्वच्छता विभाग के पुतला में सतेंद्र यादव ने विजय दुबे ने दहन किया। इसके तदोपरांत महामहिम राज्यपाल झारखंड रांची तथा माननीय मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित सलेख पत्र की प्रति सभी उपस्थित पत्रकरो के वितरित किया गया।

