सुभाष यादव का राजद सदस्यता अभियान को लेकर बालूमाथ मे तूफानी दौरा
बालूमाथ संवाददाता कौसर अली की रिपोर्ट
बालूमाथ।राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सह चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव का मुरपा मोड़ बालूमाथ में भव्य स्वागत हुआ। बालूमाथ प्रखण्ड राजद अध्यक्ष प्रितलाल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री यादव का स्वागत माला पहना कर किया। वही सुभाष यादव ने बालूमाथ प्रखण्ड के बालूमाथ प्रखण्ड राजद अध्यक्ष प्रितलाल यादव सहित तमाम कार्यकर्ताओ को तनमन से राजद का सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया।तथा गांव गांव मे राजद को मजबुत करने के साथ साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी के संदेशो को भी घर घर पहुंचाने को कहा है। इससे पूर्व सुभाष यादव एक लम्बे समय से अस्वस्थ चले आ रहे बालूमाथ राजद के वरिष्ठ नेता झमेन्द्र यादव के घर पाकर हाल समाचार लिया।श्री यादव बालूमाथ के पूर्व विधायक बालजीत राम,और भाई सुरेश राम के आवास जाकर सभी से मिले।मौके पर राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह,लाते हार राजद जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव,अवधेश यादव, अजीत सिन्हा(दीनु),व्यास यादव,श्यामसुंदर यादव,मो जसीम,मो मिंहाज,आदिवासी प्रकोष्ठ के राजेन्द्र उरांव,कर्मदेव उराव,विकास यादव,बाबुलाल राम,हरिहर यादव,मुकेश यादव,जदू यादव,मो जहुर, प्रकाश यादव,तिवारी यादव,विवेक राम,शंकर राम, सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता आदि शामिल थे।

