Breaking
Sat. Jul 25th, 2026

लातेहार और पलामू के डीएमओ को गिरफ्तार करे ईडी । रवि डे

लातेहार और पलामू के डीएमओ को गिरफ्तार करे ईडी । रवि डे

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा समाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने चंदवा के आकाश होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि झारखंड के अंदर अभी जो घोटाले का खेल चल रहा है। जिसमे आये दिन झारखंड की जनता देख रही है। कि कई बड़े अधिकारी को इडी गिरफ्तार कर के पूछ ताछ कर रही है। इसी तरह लातेहार और पलामू के डीएमओ आनंद कुमार को ईडी भी पूरी शक्ति से गिरफ्तार कर पूछताछ करने का काम करे। क्यों कि डीएमओ आनन्द कुमार के बारे में अवैध माइनिंग कार्य करने पर पूर्व में कई अखबार में खबर प्रकाशित हुवा था। उसके बाद भी लातेहार जिले के अंदर कई अवैध कार्य कराया गया। श्री डे ने कहा कि आनन्द कुमार के खिलाफ अवैध कार्य के कई अखबार कटिंग मेरे पास है। और कुछ माह पहले हेरहंज में अवैध कोयला का उत्खनन हो रहा था। जिसमे एक व्यक्ति की दब कर मौत हुई थी। अखबार में खबर प्रकाशित होने पर उस अवैध उत्खनन स्थान को जिला प्रशासन बंद कराया दिया। ऐसे डीएमओ को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की जाए तो लातेहार और पलामू के कई राज खुलेंगे। वही श्री कुमार का सम्पति की भी जांच किया जाए। मौके पर विजय कुमार दुबे मौजूद थे।

Related Post