Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

प्रतिक संघर्ष फाउंडेशन के अजीत कुमार भगत ने किया 22 बा एसडीपी रक्तदान

 

आज जमशेदपुर ब्लड बैंक के आह्वान पर निरंतर एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में ( यह सुविधा झारखंड में जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं रिम्स रांची में उपलब्ध ) पहल करते हुए आज संस्था के अजीत कुमार भगत जी ने अपना ” 22 बा सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एसडीपी रक्तदान ” करते हुए अपना ” 59 वा स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान ” के आंकड़े को पूर्ण किया और इसी के साथ प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का ” एसडीपी रक्तदान ” के क्षेत्र में ” 252 बा रक्तदान ” भी पूर्ण हो गया. इस पावन शुभ अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के जी.एम- संजय चौधरी, डॉ विनीता कामत, उच्च अनुभवी तकनीशियन मनोज कुमार महतो, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन से अरिजीत सरकार, किशोर साहू एवं विजोन सरकार उपस्थित रहे. रक्तदान के पश्चात अजीत कुमार भगत जी को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

Related Post