Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

 चंदवा: ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोशन गुप्ता ने किया आर्थिक सहयोग

जिलाध्यक्ष ने किया आर्थिक सहयोग

चंदवा: ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोशन गुप्ता ने चंदवा पश्चिमी की गरीब मुखिया प्रत्याशी रंगमलिया देवी को आर्थिक सहयोग किया है। इस बाबत रोशन गुप्ता ने बताया कि रंग मलिया तपती दुपहरी में जनसंपर्क को लेकर दौड़ लगा रही थी। वह भूखे प्यासे लोगों से मुलाकात कर रही थी। जिसे लेकर उसे आर्थिक सहयोग किया गया ताकि वह बिना परेशानी के अपना काम संपन्न कर सकें। जिलाध्यक्ष के सहयोग से चंदवा के पत्रकारों ने उन्हें साधुवाद दिया है। पत्रकार बबलू खान, मुमताज अंसारी , मुकेश कुमार सिंह समेत कईयों ने साधुवाद दिया है। रंग मलिया का चुनाव चिन्ह सेब छाप है।

Related Post