Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

वार्ड सदस्य प्रत्याशी रेशमा प्रवीण ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया

*वार्ड सदस्य प्रत्याशी रेशमा प्रवीण ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया*

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा। चंदवा पश्चिमी वार्ड नंबर 7 की प्रत्याशी रेशमा प्रवीण ने मंगलवार को वार्ड नंबर 7 में जनसंपर्क कर लोगों से एक बार सेवा का मौका देने की अपील की है।

उन्होंने कहा की पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने पंचायत के वार्ड की समस्याओं को उठाऊंगी। अपने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों से जन समर्थन माँगा। उन्होंने क्रम संख्या 2 पर काँच का गिलास छाप पर मुहर लगाकर अपार मतों से जीत दिलाने की अपील की है। मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे।

Related Post