Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के कोक डिवीजन में जोरदार ब्लास्ट

शनिवार को टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के कोक डिवीजन में सुबह करीब 10.30 बजे जोरदार ब्लास्ट के बाद प्लांट में आग लग गया. जिसके बाद अफरा- तफरी मच गयी. मिली जानकारी के अनुसार कोक प्लांट के बैटरी नम्बर 5, 6 और 7 के क्रॉस ओवर में अचानक से ब्लास्ट हो गया. गैस रिसाव भी हुआ, जिसके बाद पूरे एरिया में अफरा- तफरी मच गई. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आरएमएम, सिंटर प्लांट वन और टू में भगदड़ मच गई. सारे कर्मचारियों को आपात हालात में बाहर निकाला गया जहां से उनको सुरक्षित स्थान ले जाया गया. सबको वहां से खाली करा दिया गया प्लांट में उस समय आग लग गई थी जिसके बाद आग को काबू पाने के लिए दमकलों को बुलाया गया. कुछ देर के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस बीच इस अफरा- तफरी के माहौल में एक कर्मचारी घायल भी हो गया, जिसके पैर में गंभीर चोटें आई है. जिसको अस्पताल ले जाया गया है.

Related Post