Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

महुआडांड़ के हामी ग्राम में मिटृटी कोड़ने के दौरान मिट्टी के धंस जाने से हुई एक मजदूर की मौत।

महुआडांड़ के हामी ग्राम में मिटृटी कोड़ने के दौरान मिट्टी के धंस जाने से हुई एक मजदूर की मौत।

महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हामी टोंका टोली ग्राम में मिट्टी धसने से एक मजदूर अमरेश टोप्पो 19 पिता अल्बिनूस टोप्पो ग्राम गोठगाव थाना महुआडांड की मृत्यु हो गई।इस संबंध मे मिली जानकारी अनुसार ग्राम गोठगांव में किसी के घर के आंगन मिट्टी भरने हेतु हामी टोंका टोली खाड़ से मिट्टी कोड़ कर गोठगाव ले जाया जा रहा था।जिसे लेकर खांड़ से मिट्टी की कोड़ाई की जा रही थी। मिट्टी कोड़ने के क्रम में उपर से मिट्टी धंस गया। मिट्टी धंसने से मजदूर अमरेश टोप्पो मिटृटी में दब गया जिससे मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई।वही मामले की जानकारी मिलते ही एस आई रविंद्र महली के नेतृत्व में पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया एव पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया है।

Related Post