Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

विश्व यक्ष्मा (तपेदिक) दिवस : क्षय रोग के प्रति एसआरके कमलेश ने किया जागरूक

जमशेदपुर (बिष्टुपुर) विश्व यक्ष्मा (तपेदिक) दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के पी अहमद के निर्देश पर जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश की ओर से बिष्टुपुर आर रोड , काशीडीह मोड़ न्यू कालीमाटी रोड , खड़ंगाझाड़ टेल्को , लोको कॉलोनी इत्यादि क्षेत्रों में यक्ष्मा /तपेदिक/ क्षय रोग / टीबी के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया ,

इस अवसर पर कमलेश ने बताया की क्षय रोग (तपेदिक) के लक्षण लगातार तीन हफ्तों से खांसी का आना , खांसी करने पर बलगम में खून का आना , छाती में दर्द और सांस का फूलना , अचानक से वजन का कम होना और ज्यादा थकान महसूस होना , शाम को बुखार का आना और ठंड लगना , रात में पसीना आना , भूख में कमी आना , बहुत ज्यादा फेफड़ों का इन्फेक्शन होना , सांस लेने में तकलीफ, , हमारा प्रयास था इस संक्रमण के बारे में सार्वजनिक जागरूकता से क्षय रोग जैसी बीमारियों को रोका जा सके , क्षय रोग से बचाव टीबी के मरीजों से कम से कम एक मीटर की दूरी बना कर रहे , टीबी के मरीज को मास्क पहनने पर जोर दे , मौके पर मुख्य रूप से ज्योति चौधरी , नीतू कुमारी , अमन राज , प्रगति कुमार , दीपक कुमार , आयुष प्रसाद इत्यादि सम्मिलित हुए

 

Related Post