बीते 25 फरवरी को ओलावृष्टि से क्षति ग्रस्त घरों में रहने वाले पोटका प्रखंड के तेंतला एवं चाँदपुर पंचायत के सैंकड़ों परिवार मोबाइल की मौसम सतर्क बार्ता से ही सहमे हुये हैं। इस वर्ष की बेमौसम बर्षात उनके परिवारों में काल बन कर मंडरा रही है। ओलावृष्टि से प्रभावित हर घर की छादों में इतनी छेद हो चुकी है की बारिश की बूंदा बूंदी पानी से भी घर सुरक्षित नहीं है। अकाल इस प्राकृतिक आपदा से इन दोनों पंचायतों में लगभग 400 घरों की एजबेस्टर, टाली एवं खपरैल की छादें बर्बाद हुई है। एक एक एजबेस्टर में एकाधिक छेद हो चुकी है, टाली खपरैल सब चूर चूर होकर छादों से दिन में सूर्य की रौशनी एवं रात को तारे नजर आ रही है। घटना के दूसरे ही दिन जनप्रतिनिधियों एवं अंचलाधिकारी की दौरा हो चुकी है। पीड़ितों के द्वारा अंचल के मार्गदर्शनानुसार कार्यालय में आवेदनें भी जमा हो चुकी है। – लेकिन ये तो जग जाहिर है की इन पीड़ितों को जिला आपदा प्रबंधन से मुआवजा मिलने की सारी प्रक्रिया पूर्ण करने में समय लगेगी – जब्की इस साल बेमौसम की बारिश के पास बिल्कुल ही समय नहीं है – कब अचानक गरज कर बरश देगी किसी को पता नहीं। ऐसी स्थिति में इन पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता के तहत तिरपाल उपलब्ध करवाने की शक्त जरूरत है।
अंततः आज जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल जिला के अपर उपायुक्त के प्रभार में सौरभ कु.सिन्हा जी से मिलकर बस्तुस्थिति से अवगत करवाते हुये यथाशीघ्र पीड़ित जरूरतमंद परिवारों को तत्काल राहत के लिये तिरपाल उपलब्ध करवाने की अनुरोध किये। अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये पोटका के आंचल अधिकारी से दूरभाष पर जानकारी लि गई एवं अविलम्ब पीड़ित परिवारों को तिरपाल उपलब्ध करवाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई। जिप सदस्या श्रीमती मंडल के साथ पूर्व पार्षद करुणा मय मंडल, दीपक कुमार भकत आदि उपस्थित थे।
श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल जिले के अपर उपायुक्त के प्रभार में सौरभ कु, सिन्हा जी से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत करवाएं

