**ब्राह्मणी में चार दुकान सही घर जले लाखो का नुकसान*
.. चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा 3 मार्च 2022 बीती रात रांची डाल्टेनगंज मुख्य पथ पर ब्राह्मणी गांव में अर्ध रात्रि को चार दुकान सहित घर जल कर पूरी तरह खाक हो गया। बताया जाता है। कि अर्ध्य रात्रि को जब आग से दुकान जल रही थी तो सड़क में चल रही ट्रक चालक के द्वारा आप पास के लोगो को उठा कर बताया गया कि आपके घर के पास आग से दुकान घर जल रही है।

तब पूरे गांव के लोग उठ कर आग को बुझाया गया। परंतु देखा गया कि चार दुकान और घर जल कर खाक हो गया है। घर मालिक जमाल अंसारी के परिवार के सभी लोग बच गए है। पर चर्चा का विषय बना हुवा है। कि आग कैसे लगी। इधर चारो दुकानदारों के द्वारा बताया जा रहा है। कि हम अब कहा से पूंजी लाएंगे। मोबाइल दुकानदार शमीम अंसारी ने कहा कि मेरा पूरा पूंजी खत्म हो गया। मोबाइल दुकानदार हरमतुला अंसारी का , अकील अंसारी ट्रेलर तथा राहुल ठाकुर रे ची का सैलून दुकान पूरी तरह खाक हो गया।

इस घटना के बाद गुस्साये लोगो ने एनएच 75 सड़क तीस मिनट के लिए जाम कर दिया गया। और घटना की जांच की मांग कर रहे थे। इधर सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस और बीडीओ एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुच कर जायजा लिया और सड़क जाम करने वाले लोगो को आश्वाशन दिया गया कि घटना में जो शामिल होगा उसको कानूनी सजा दी जाएगी।तब जाम ग्रामीणों के द्वारा खोल दिया गया।

