Breaking
Tue. May 5th, 2026

एक अविवाहित वृद्धा की फरियाद लेकर उपायुक्त सूरज कुमार के समक्ष पँहुचे पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल।


पोटका प्रखंड के आसनबनी पंचायत स्थित तिलामुड़ा गाँव के सरला गिरि, जो एक अविवाहित वृद्धा हैं तथा विल्कुल ही असहाय है। इनकी दुरवस्था तो ऐसी है की इनके पास शर ढकने की घर भी नहीं है – जिसके कारण इन्हें लंबे समय से दूसरों के बरामदे में रह कर हर रात बितानी पड़ती है। इनकी दुर्भाग्य देखिये गिर कर बायें हाथ भी अकर्मण्य हो चुकी है। रासन कार्ड की मात्र पाँच किलो अनाज एवं पेंसन की पैसे ही इनकी जीने की सहारा है। पिछले पाँच माह से पेंसन की राशी नहीं मिलने के कारण इनके सामने भुखमरी की भी स्थिति है। – इसकी सूचना पंचायत के मुखिया मालती टुडू द्वारा जब अपने जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल को दी गई तो उनके निदेश पर पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल आज उन्हें लेकर उपायुक्त सूरज कुमार के समक्ष पंहुचायें तथा उनकी दुःखड़ा सुनाते हुये अविलम्ब किसी भी आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध करवाने हेतु उनके लिखित अनुरोध दिये। उपायुक्त इनकी दुःखद दशा से द्रवित होकर समुचित कार्रवाई की तथा एक माह के अंदर आवास उपलब्ध करवाने की आश्वासन दिये। वृद्धा को उपायुक्त कार्यालय तक पंहुचाने के लिये जँहा मुखिया द्वारा अपनी गाड़ी भेजी गई वंही आज श्री मंडल के साथ पीड़ित वृद्धा के अलावे मिहिर गिरी, समीर गिरी, उमा कान्त महतो आदि उपस्थित थे।

Related Post