Breaking
Fri. Oct 16th, 2026

कदमा रंकिणी मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं के लिए खुले कपाट

जमशेदपुर: कदमा स्थित रंकिणी मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार को संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन समाजसेवी एवं श्रीलेदर्स, बिष्टुपुर के पार्टनर शेखर डे, डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. आर. भरत और पूजा कमेटी के चेयरमैन केके अरोड़ा ने किया। उद्घाटन के साथ ही पूजा पंडाल को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शेखर डे ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का संदेश आज के समय में भी प्रासंगिक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस संदेश को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज और देश के हित में काम करना चाहिए।

वहीं, डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. आर. भरत और कमेटी के चेयरमैन केके अरोड़ा ने कहा कि रंकिणी मंदिर कदमा ही नहीं, बल्कि पूरे जमशेदपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी विशेष पहचान रखता है। मंदिर में दुर्गा पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ आयोजित की जाती है। यही वजह है कि हर वर्ष यह पूजा कदमा सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।

कार्यक्रम के दौरान पूजा कमेटी के अध्यक्ष दिलीप दास, महासचिव जनार्दन पांडेय, केजी गोविंद, एआर डे, सतीश वर्मा, संजय कुमार, प्रेमनाथ, हरभजन सिंह, एस. रमेश और सुभाष, कार्तिक सहित कमेटी के कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

पंडाल खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए मां दुर्गा के दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया।

Related Post