Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

लातेहार जिले में एक बार भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने लोगों से मास्क पहनकर एवं शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की है।

लातेहार जिले में एक बार भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने लोगों से मास्क पहनकर एवं शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण है। उन्होंने जिले वासियों से बढ़चढ़ कर टीकाकरण कराने एवं उसमें सहयोग करने की अपील की है

…लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट….

उन्होंने कोर्ट परिसर में आने वाले व्यक्तियों से मास्क लगाकर आने की बात कही।

श्री शाहदेव ने कहा कि कोरोना एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है और इसमें एहतियात बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की है।

Related Post