Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर पंचायत अंतर्गत इचाक ग्राम में शुक्रवार को एक कलयुगी पुत्र ने जमीन विवाद में अपने पिता को पीट-पीट कर घायल कर दिया

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर पंचायत अंतर्गत इचाक ग्राम में शुक्रवार को एक कलयुगी पुत्र ने जमीन विवाद में अपने पिता को पीट-पीट कर घायल कर दिया।

संवाददाता शशि भूषण गुप्ता बालूमाथ

जानकारी के अनुसार इस मारपीट की घटना में इचाक ग्राम निवासी चरकू लोहरा घायल हुआ है। जिसे परिजनों के द्वारा घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने उसका इलाज किया।

इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उसके सर और शरीर के कई अंगों में चोटें आई हैं और मुंह से रक्त स्राव हो रहा है।

चरकू लोहरा ने इस मारपीट का आरोप अपने पुत्र अजय लोहरा पर लगाया है

Related Post