Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

टोरी आरपीएफ निरीक्षक दीपक कुमार को मिली सूचना के आधार पर टोरी आरपीएफ की टीम ने 56 पीस पेंड्रोल क्लिप के साथ एक को दबोचा।

टोरी आरपीएफ निरीक्षक दीपक कुमार को मिली सूचना के आधार पर टोरी आरपीएफ की टीम ने 56 पीस पेंड्रोल क्लिप के साथ एक को दबोचा।

आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी को सूचना मिली कि फुलबसिया-बुकरू के बीच पेंड्रोल क्लिप की चोरी का धंधा इन दिनों जोरों पर है।

इसी सूचना पर आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी श्री कुमार सअनि रामकृष्ण राम, विनोद राय, आरक्षी धीरज कुमार समेत आरपीएफ जवान के साथ छापामारी अभियान चलाया।

अभियान के दौरान मो. अबरार (पिता स्व. सोबराती मियां, सेरेगढ़ा बालूमाथ) को 56 पेंड्रोल क्लिप के साथ पकड़ा। टोरी आरपीएफ पोस्ट पर आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे रेल न्यायालय डालटनगंज अग्रसारित कर दिया गया।

टोरी आरपीएफ इंस्पेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि रेल क्षेत्र में किसी भी तरह का अपराध करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

Related Post