Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

गरीब परिवार का टीएमएच में बकाया राशि 46,000 रुपैया विधायक श्री संजीव सरदार जी ने माफ करवाया

 

पोटका प्रखंड अंतर्गत चाकड़ी ग्राम निवासी लखन सरदार जी को गंभीर बीमारी के कारण परिजनों ने बेहतर ईलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती किया था । ईलाज के दौरान उनका मृत्यु हो गया । इलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल – 76,000 रुपया हो गया था । मृतक के परिजनों द्वारा अस्पताल में 26,000 रू ही भुगतान कर पाए थे, परिवार की वित्तीय स्थिति काफी खराब होने के कारण बकाया राशि 46,000 रू भुगतान करने में असमर्थ थे, जिसके कारण अस्पताल से परिजनों को शव नहीं मिल पा रहा था, मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना पोटका के लोकप्रिय माननीय विधायक श्री संजीव सरदार जी को दी, विधायक जी ने तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से वार्ता कर बकाया बिल 46,000 रू माफ कराए । जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को शव सौंपा गया । मृतक के परिजनों ने विधायक जी को तहे दिल से धन्यवाद दिए ।

Related Post