Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

सिद्धू कानू उठाओ माड़वा वीर सिंहडीह द्वारा बैल खुटाओ कार्यक्रम का आयोजन

 

पोटका प्रखंड अंतर्गत वीर सिंहडिह गांव में सागुन सोहराय के उपलक्ष में सिद्धू कानू उठाओ माड़वा वीर सिंह डीह द्वारा एक दिवसीय बैल खुटाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में गांव के पुरुष- महिलाएं द्वारा पारंपरिक वस्त्र धारण कर बैलों को सजाकर दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की गई, आदिवासी समुदाय के लोग विशेषकर दीशूम सोहराय का पर्व धान की फसल उगाने में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए बैलों की पूजा की जाती है | एवं इसे एक त्योहार के रूप में मनाते हैं | दीशूम सोहराय के आयोजन में वीरेंद्र टूडू, (माझी बाबा) जादू नाथ टुडू, दासमत हेम्ब्रम, सीताराम मुर्मू, देवला हेंब्रम, गुरुवारी टुडू कापरा टूडु, जांसमी टूडु, कापरा टुडू, सुनीता टुडू तथा अतिथि के रुप में के सी मार्डी, निखिल मंडल, बबलू दास, जयपाल सरदार, माणिक सरदार, सुकलाल सरदार आदि उपस्थित रहे |

 

बाइट– सुरेन सरदार

बाइट— कैसी मरडी

Related Post