Breaking
Sat. Feb 28th, 2026

आचार्य राजेश मिश्रा ने तांत्रिक विधि से संपन्न करायी काली पूजा, विश्व शांति का किया आह्वान

आदित्यपुर स्थित एल आई जी क्षेत्र में प्रसिद्ध आचार्य राजेश मिश्रा की देखरेख में तांत्रिक विधि से काली पूजा संपन्न कराई गई ,जिसके बाद मां काली के दर्शन करने आए लोगों के बीच महाभोग का भी वितरण किया गया। यहां जोड़ा स्वरूप में मां काली की दो प्रतिमा स्थापित कर विशेष तौर पर यज्ञ और अनुष्ठान किया जाता है। जिसमें लोगों की गहरी आस्था होती है, यहां मुख्य यजमान प्रशांत मिश्रा द्वारा अनुष्ठान करवाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र से श्रद्धालुओं का जुटान हुआ।

Related Post