Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

डॉक्टर केएम मंदाना जी को किया गया राष्ट्र रक्षक सम्मान से सम्मानित

*आज ,भारतवर्ष के महानायक कहे या तो धरती के भगवान,कोलकाता फोर्टिस के एवं पूरे भारतवर्ष में ख्याति प्राप्त डॉक्टर के.एम.मंदाना- डायरेक्टर कार्डियक सर्जरी एवं चीफ ट्रांसप्लांट सर्जन,फोर्टिस अस्पताल,आनंदपुर कोलकाता,जी का आगमन जमशेदपुर शहर में हुआ.प्रसिद्ध ख्याति प्राप्त डॉक्टर के.एम.मंदाना जी,तब काफी सुर्खियों में आये,जब ईस्टर्न जोन के कोलकाता में पहली बार बेंगलुरु से कोलकाता बिना रुके एवं कमाल का ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी के सराहनीय प्रयास के कारण) के जरिए हाट॔ यानी दिल को सही समय पर झारखंड के झांझरी,हजारीबाग के मरीज दिलचांद सिंह जी का ट्रांसप्लांट करते हुए एक नया इतिहास रच डाला था.प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के लिए आज का दिन गर्व भरा रहा,कि जमशेदपुर शहर में धरती के भगवान डॉक्टर के.एम.मंदाना जी का साक्षात दर्शन हुआ,संपूर्ण झारखंड वासियों की ओर से प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने इसे सुनहरा अवसर मानते हुए आज उन्हें राष्ट्र रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया.इस शुभ घड़ी मैं श्रीमान अमिताभ चटर्जी,श्रीमान संजय चौधरी,प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार एवं फोर्टिस अस्पताल के श्रीमान विकेश जी. उपस्थित रहे

Related Post