Breaking
Sat. Feb 28th, 2026

केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा परिवहन मंत्री चंपई सोरेन संसद विद्युत वरण महतो विधायक श्री संजीव सरदार जी के संयुक्त रुप से एकलव्य आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया गया

पोटका: पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लखन साई मौजा मंगला साई में केंद्रीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा संयुक्त रूप से एकलव्य आवासीय विद्यालय का विधिवत रूप से शिलान्यास किया गया जिसमें 480 छात्र-छात्राएं निशुल्क शिक्षा ग्रहण करेंगे, जिसका सारा खर्च भारत सरकार द्वारा उठाया जाएगा | सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने शब्दों में कहा कि इसी विद्यालय से पढ़ कर उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ग्रहण कर बीडीओ, सीओ, आईपीएस बनेंगे | जिससे हमारे क्षेत्र के साथ-साथ पूरे झारखंड का गौरव बढ़ेगा | इस विद्यालय में वर्ग 6 से लेकर 12 तक के बच्चों को भारत सरकार निशुल्क शिक्षा प्रदान करेगी |

भाजपायों ने केंद्रीय मंत्री का पोटका कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पोटका पहुंचते ही सबसे पहले पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार के कार्यालय में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया जिसके बाद अर्जुन मुंडा हाता पहुंचकर बिरसा मुंडा पर माल्यार्पण किए तत्पश्चात हल्दीपोखर एवं गंगाडीह में विष्णु कुंभकार, जय देव मुखर्जी, राजू कुंडू, मनोज सरदार गणेश सरदार, पीयूष गोस्वामी, उपेंद्र सरदार, विवेक श्रीवास्तव आदि के द्वारा गर्मजोशी के साथ सांसद विद्युत वरण महतो एवं केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया |

← Back

Thank you for your response. ✨

Related Post