Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

भारी बारिश के कारण गरीब गिरा घर, बीडीओ को आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार।

महुआडांड़ प्रखंड मे लगातार हो रहे बारिश से पंचायत महुआडांड़ के ग्राम आर्दश नगर रामपूर निवासी अनिल उरांव के मिट्टी का घर गिर गया।इस संबंध में अनिल उरांव ने बताया कि बुधवार सुबह सात बजे आचनक अपने आप घर गिर गया। गिरने के समय कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं थे जिसके कारण किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ । वही घर गिरने को लेकर भुग्तभोगी के द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई गई है। जिस पर बीडीओ द्वारा सम्बंधित हल्का कर्मचारी को जांच कर उचित मुआवजा देने की बात कही गई है।

 

Related Post