Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

भोजपुरी और मगही को किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं–मोदी

Anil modi

जमशेदपुर–भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मगही एवं भोजपुरी के संबंध में दिए गए बयान की कड़ी भर्त्सना की है और इसे देश की संप्रभुता पर प्रहार करार दिया है ।उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश का मुखिया,अभिभावक होता है।मुख्यमंत्री के लिए सभी प्रदेशवासी बराबर है।यह बयान देकर हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।उन्होंने कहा कि भोजपुरी न सिर्फ देश अपितु अंतरराष्ट्रीय पटल पर पर बोली जाने वाली भाषा है।झारखंड में भी लाखों लोग भोजपुरी ओर मगही भाषा बोलते है।इस भाषा को किसी के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने कहा कि भोजपुरी ओर मगही भाषाभाषी पीढ़ियों से झारखंड में रह रहें है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान सामाजिक विद्वेष को बढ़ावा देनें वाला बयान है।यह सरकार धर्म और भाषा के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है।पहले नमाज के लिए विधानसभा में कक्ष आवंटित कर धार्मिक भावना और अब भोजपुरी का विरोध कर भाषाई भावना को भड़काने का काम किया जा रहा है।लोक लुभावन वादों के चक्कर में आकर इस सरकार को वोट देनें वाले झारखंड के भोले भाले लोग खुद को ठगा महसूस कर रहें है।उन्होंने कहा कि इस सरकार में शामिल कांग्रेस का भी दोमुंहा पन उजागर हो गया है।उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस को भी अपनीं स्थिति स्पस्ट करनीं चहिये।और यदि थोड़ी भी नैतिकता है तो सरकार से समर्थन वापिस ले लेना चहिये।

Related Post