Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के इचाक पंचायत के कुरा गांव निवासी असगरी खातुन ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने थाना में दिए गए आवेदन पर कहा है कि कुरा निवासी असगर अंसारी पिता अख्तर हुसैन, सलमा बीवी पति असगर अंसारी, अंजुम अंसारी, पिता अख्तर हुसैन अख्तर हुसैन पिता स्व. जाकिर मियां के द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट की गई है।
उन्होंने बताया कि धारदार हथियार, टांगा, लाठी डंडा से मारपीट कर मुझे जान मारने की नीयत से हमला कर दिया।

हमला करने के बाद गांव के कुछ लोगों द्वारा बीच-बचाव करने के बाद मेरी जान बचाई गई।

उन्होंने बताया कि इनलोगों के द्वारा पूर्व में भी मेरे साथ हमला किया गया था।

इधर पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला की ओर से थाना में आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Post