Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन और पोटका विधायक श्री संजीव सरदार लखि चरण कुंडू जी के निधन उपरांत शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की 

Jamshedpur/potka

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं परिवहन विभाग झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन जी के संग माननीय विधायक श्री संजीव सरदार जी प्रमुख झारखंड आंदोलनकारी रहे लखी चरण कुंडू जी के निधन उपरांत आज शोकाकुल परिजनों से गंगाडीह आवास में मुलाकात किया। उन्होंने कहा लखी चरण कुंडू जी का झारखंड अलग राज्य आंदोलन में मुख्य भूमिका अदा किया, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। दुख की घड़ी में झामुमो परिजनो के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत के आत्मा को शांति प्रदान करे। स्व.कुंडू की पत्नी पद्मावती कुंडू, पुत्र डा. अभिजीत कुंडू, सुरजीत कुंडू,साधिन सरकार, तपन पालित, सचिन महतो,पोंचू नंदी,सैयद समीउल्लाह, विश्वजीत सरदार,मो.असलम सहित अन्य उपस्थित थे।

अभिजीत सेन की रिपोर्ट

Related Post