Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

चोरी के तीन आरोपी को नेतरहाट थाना पुलिस ने किया गिरफतार, भेजा बाल सुधार गृह।

नेतरहाट पुलिस ने बुधवार को चोरी करने के आरोप में चार नाबालिग को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज़ दिया।इस संबंध में नेतरहाट थाना प्रभारी दिवाकर दुबे ने बताया कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शिक्षक अतुल एक्का एवं दिवाकर मिश्रा छुट्टी में घर गए हुए थे,विद्यालय खुलने के बाद जब वह वापस लौटे तो इन्होंने देखा की घर की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा घर में चोरी कर ली गई है,इनके द्वारा मामले की जानकारी थाना को दी गई जिसपर पुलिस ने कांड संख्या 15/21 एवं 16/21 के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू की गई।छानबीन के दौरान नेतरहाट के ही रहने वाले चार नाबालिगों से पुलिस ने पूछताछ की।पूछताछ के क्रम उन्होंने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और इनकी निशानदेही पर दो रेडियो,एक घड़ी,दो छाता,एक टॉर्च,एक बैग एवं एक इअर फ़ोन बरामद किया गया।सभी आरोपी नाबालिग है जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज़ दिया गया।

Related Post