Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति महुआडांड़ के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन।

विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति महुआडांड़ के तत्वाधान मे कोरोना महामारी के नियमावली के अंतर्गत संत तेरेसा कन्या विद्यालय विश्व आदिवासी दिवस का सफल आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक परिसर मे अवस्थित आदिवासी शहीद स्वतंत्रता सेनानी जीतू किसान और मीठू किसान की स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण द्वारा किया गया, तत्पश्चात “बाइक रैली” द्वारा बिरसा चौक पहुंचकर बिरसा मुंडा की स्मृति चिन्ह

पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद चौक पर भी माल्यार्पण किया गया। फिर संगोष्ठी स्थल संत तेरेसा विद्यालय परिसर पर पहुंचे। जहां आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी नित निखिल सुरीन एवं विशिष्ट अतिथि डीएसपी राजेश कुजूर का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत कर किया गया। वही कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्री सुरीन ने कहा जल, जंगल,जमीन आदिवासियों की पहचान है। इस अस्मिता की पहचान, मूल अधिकार, भाषा व संस्कृत की पहचान को बचाने के लिए युवाओ को आगे आकर काम करना चाहिए। इस संगोष्ठी मे आदिवासी समाज से संबंधित विषयों पर परिचर्चा हुईं जिसमें मुख्य वक्ताओं में प्रो.संजय बाड़ा, फ़ा विजय टोप्पो, श्री प्रवीण एक्का और सि. फ्रांसिस्का रहे और सभाध्यक्ष में मि. अजय सर,श्री जेरोम जेराल्ड कुजूर, प्रो. डॉ अनिल टेटे, अजित पाल कुजूर समेत अन्य मौजूद थे।

Related Post