Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

धनबाद सलानपुर कोलियरी में ग्रामीणों ने किया बिजली पानी की समस्या को लेकर हंगामा

*सलानपुर कोलियरी में ग्रामीणों ने किया बिजली पानी की समस्या को लेकर हंगामा*

 

*धनबाद :* बीसीसीएल एरिया चार के सलानपुर कोलियरी में सलानपुर दस नम्बर कॉलोनी के लोगों ने बिजली पानी की व्याप्त समस्याओं को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन हम कॉलोनी वासियों को स्थानीय प्रबंधन की लापरवाही के कारण बिजली पानी समस्या झेलनी पड़ रही है अपनी समस्या को लेकर हम लोगों ने कई बार स्थानीय प्रबंधन को अवगत कराया है बावजूद कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है वहीं लोगों ने कोलियरी इंजीनियर की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।अविलंब बिजली पानी बहाल करने एवं इंजीनियर पर विभागीय कार्रवाई की मांग की।

Related Post