Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

महुआडांड़ शास्त्री चौक के पास सब्जी दुकान लगने से लोगों को आवागमन में हो रही है परेशानी।

महुआड़ाड शास्त्री चौक में चारों तरफ से सब्जी दुकानदारों के द्वारा सब्जी की दुकानें लगा देने से शास्त्री चौक से चम्पा जाने और ब्लॉक रोड पूरी तरह से जाम हो जाता है, जाम होने के कारण मोटर साइकिल सहित अन्य बड़ी वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ता है, पहले पुलिस प्रशासन द्वारा शास्त्री चौक पर सब्जी बाजार नहीं लगाने दिया जाता था, लेकिन पिछले कुछ सप्ताह से हर दिन शास्त्री चौक पर सब्जी बाजार लगाकर सड़क को जाम कर दिया जाता है। जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

 

Related Post