Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा ने लातेहार के लोकप्रिय झामुमो विधायक सह झारखंड राज्य के पूर्व मंत्री मा० वैद्यनाथ राम जी के ऊपर कुछ लोगों द्वारा सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए लगाए गए अनर्गल आरोप का तीव्र निंदा एवं प्रतिकार *दीपू सिन्हा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा ने लातेहार के लोकप्रिय झामुमो विधायक सह झारखंड राज्य के पूर्व मंत्री मा० वैद्यनाथ राम जी के ऊपर कुछ लोगों द्वारा सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए लगाए गए अनर्गल आरोप का तीव्र निंदा एवं प्रतिकार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ सामंती एवं शोषक चरित्र वाले लोगों को विधायक जी का झारखंड मुक्ति मोर्चा से विधायक बनना हजम नहीं हो रहा है ,क्योंकि ऐसे लोगों को कभी भी गरीबों मजदूरों एवं आम लोगों के कार्य करने वाले लोग पसंद नहीं आते। ऐसे लोग विधायक जी के लोकप्रिय कार्यों एवं उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर काफी चिंतित एवं परेशान हो रहे हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। लातेहार की जनता विधायक जी को अच्छी तरह से जानती एवं पहचानती है और वह इन जैसे लोगों के बहकावे में आने वाली नहीं है। विधायक जी के झामुमो में जाने और उनके विधायक बन जाने से जिन लोगों के पेट में मरोड़े उठ रही है वह अपना इलाज करवा ले क्योंकि इस तरह की ओछी हरकतें करने से उन्हें कोई फायदा होने वाला नहीं है। विधायक जी के ऊपर किए गए किसी भी प्रकार के षड्यंत्र एवं हमले का चाहे वह मौखिक हो या वैचारिक मुंहतोड़ जवाब झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जाएगा।

Related Post