Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

महुआडांड़ में जेजेए की हुई बैठक,अध्यक्ष पद के लिए देवनीश लीली मुंजनी, सचिव के लिए सहजाद आलम एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए देवानन्द प्रसाद का किया गया चयन।

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन लातेहार के जिला अध्यक्ष श्री राजीव मिश्रा के अध्यक्षता में महुआडांड़ के स्थानीय वन विश्रामागार भवन में रविवार को महुआडांड जेजेए पत्रकार संघ की बैठक की गई। बैठक में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए जेजेए के लातेहार जिला अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने पत्रकारों की एकजूटता पर बल देते हुए कहा कि जब तक पत्रकार एकजुट नही होंगे तब तक स्थिति नही सुधरेगी। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों के द्वारा भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए एक स्वर में संगठन की मजबूती पर सहमति प्रदान किया। बैठक का संचालन तनवीर अहमद ने किया। बैठक में पत्रकारों की एकजूटता पर बल देते हुए सर्वसम्मति से महुआडांड प्रखण्ड पत्रकार संघ का गठन किया गया। जिसमें महुआडांड जेजेए संघ के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से देवनीश लीली मुंजनी, सचिव पद के लिए सहजाद आलम को तो वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए देवानन्द प्रसाद का चयन किया गया। बैठक की समाप्ति की घोषणा नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवनीश लीली मुंजनी के द्वारा बैठक में उपस्थित पत्रकारों को धन्यवाद देकर की गई । मौके पर जेजेए के संजीव गिरि, बद्री प्रसाद, देवानन्द प्रसाद, तनवीर अहमद, देवनीश लीली मुंजनी, वशीम अख्तर, सहजाद आलम, रूषतम खान, सतीश प्रसाद आदि पत्रकार मौजूद थे।

Related Post