Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला की हुई मौत

झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला की हुई मौत

 

 

 

 

 

 

चरही। झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में प्रखण्ड के चुरचू गांव के निवासी लखन यादव की पत्नी अनीता देवी( उम्र 25 वर्षीय ) की मौत झोलाछाप डॉक्टर राम पुकार वर्मा के द्वारा गलत इलाज से हो गई। घटना शुक्रवार के दोपहर ढाई बजे की लगभग का है। परिजनों की मानें तो अनीता देवी अपनी इलाज करवाने डॉक्टर रामपुकार वर्मा के क्लीनिक इलाज करवाने आई थी । जहां डॉक्टर द्वारा सुई दी गई और महिला की मौक़े वारदात पर ही मौत हो गई।

फ़िलहाल मृतिका के पति मजदूरी करने औरंगाबाद ,बिहार गया हुआ है। घटना की जानकारी दूरभाष पर परिजनों ने उसके पति को दे दी। इधर परिजन का कहना है की महिला को तुरन्त आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अनीता देवी का दो बेटी प्रिया कुमारी (9 वर्षीय )रिया कुमारी (6वर्षीय) है। मृतिका का माँ -बाप व भाई नही है वह भी अनाथ थी ।

घटना के जानकारी मिलते ही चुरचू थाना प्रभारी इंद्रदेव रजवार दल बल के घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोष्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।

Related Post

You Missed