Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का अपनो की याद में यात्रा शुरू

*ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का अपनो की याद में यात्रा शुरू*

 

गढ़वा : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की प्रमंडलीय कमिटी द्वारा कोरोना काल मे मृत लोगो की श्रद्धांजलि तथा परिवारों के प्रति संतावना को लेकर *यात्रा* *अपनो की याद* शुरू किया। यह यात्रा पूरी प्रमंडल में 24 जून तक चलेगी। यात्रा की शुरुआत सहिजना मोड़ स्थित बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य सुषमा मेहता ने की। उन्होंने आइसा के इस पहलकदमी की सराहना करते हुए कहा कि आज हमारा देश कोरोना जैसे महामारी से त्रस्त है केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से लापरवाह है जिस दौरान देश मे दूसरी वेभ आई थी उस समय मोदी बंगाल में एक महिला को मजाक बनाते हुए ओ दीदी ओ दीदी चिल्ला रहे थे। आज सभी मौत की आंकड़ा छुपा रही है सरकार, अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन की सुविधा नही होने कारण ये जाने गई है। पलामू के बेटी समृद्धि उत्कर्ष की मौत इन्ही बुनियादी सुविधाओं के अभाव में हुआ। जब पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद जोरावर राम जैसे गणमान्य लोग को भी ऑक्सीजन तथा वेंटिलेटर के अभाव में जान चली गई। आइसा की मांग हर जिले में 100 वेंटिलेटर, ecmo मशीन ,स्वास्थ्य और शिक्षा पर जीडीपी की 20% खर्च करने,गांव कस्बो और स्कूलों में वैक्सीनेशन कर स्कूल खोलने की आदि काफी महत्वपूर्ण मुद्दे है और भाकपा माले इसका समर्थन कर यात्रा सफल बनाने का आवाहन करती है।

वही आइसा के वक्ताओं ने कहा कि इस महामारी से डरने की नही बल्कि लड़ने की जरूरत है अपवाह में न पड़े लोग वैक्सीन ले तथा पड़ोस को भी प्रेरित करें, सतर्कता बरते और अपने हक अधिकार के लिए अपने जनप्रतिनिधियों से सवाल करते रहे। मौके पर आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ उर्फ संतोष कुमार, पलामू जिलाध्यक्ष दिव्या भगत,जिला सचिव रंजीत कुमार सिंह, गुड्डू कुमार, विकाश कुमार, उमेश कुमार, अजय रजक,देवेंद्र विश्वकर्मा,गढ़वा के कुंदन मेहता आदि मौजूद थे।

Related Post