Breaking
Sun. Aug 30th, 2026

पोटका के विधायक श्री संजीव सरदार गरीब परिवार का टीएमएच प्रबंधक से बात कर बकाया राशि 91,567 ₹ माफ कराए l

Abhijit sen–potka

Jamshedpur/potka–

पोटका प्रखंड अंतर्गत बलियाचूवा निवासी लखी सरदार जी की इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में चल रहा थी । इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी । इलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल 1,30,567 रुपया हो गया था । मरीज के परिवार गरीब होने के कारण परिवार द्वारा अस्पताल में 39,000 रू ही दे पाए थे, परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने के कारण बकाया राशि 91,567 रू देने में असमर्थ थे, जिसके कारण अस्पताल से उन्हें छुट्टी नहीं मिल पा रहा थी, इसकी सूचना मृतक के परिजनों ने पोटका के युवा एवं जनप्रिय विधायक श्री संजीव सरदार जी को दी, विधायक जी ने सूचना पाते ही तत्काल संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से बात कर बकाया बिल 91,567 रू माफ कराए । जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को शव सौंपा गया ।

मृतक के परिजनों ने विधायक संजीव सरदार जी को तहे दिल से धन्यवाद दिए ।

Related Post