Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

अग्रसेन जयंती सप्ताह पर इस्कॉन मंदिर में राशन दान, जरूरतमंदों की सहायता का लिया संकल्प

जमशेदपुर, 10 अक्टूबर। अग्रसेन जयंती सप्ताह के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में शनिवार को इस्कॉन मंदिर परिसर में राशन दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जरूरतमंदों के लिए राशन सामग्री दान की गई। कार्यक्रम में मंच के सचिव ऋषि जालान, कोषाध्यक्ष केशव अग्रवाल, मनोज गोयल, अंशुल रिंगासिया, हेमंत अग्रवाल और संजय शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से प्रेरित होकर जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि अग्रवाल युवा मंच भविष्य में भी सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा। आयोजन के जरिए सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Related Post

You Missed