Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

भाजपा के उधार के उम्मीदवार को जनता ने नकारा : मंगल कालिंदी

मधुपुर उपचुनाव पर जीत होने पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि मधुपुर की जनता ने हफीजुल हसन को चुनाव जिता कर हाजी साहब को सच्चा सम्मान दिया और भाजपा के उधार के उम्मीदवार को जनता ने नकारा साथ ही हार की हैट्रिक लगवा कर जनता ने भाजपा को भी झारखंड से नकार दिया | मधुपुर उपचुनाव के परिणाम के बाद हेमंत जी के नेतृत्व में प्रदेश की विकास यात्रा अब और तेज गति से बढ़ेगी।

वहीं दूसरी ओर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि बंगाल चुनाव में भव्य जीत पर ममता बनर्जी जी व टीएमसी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई | बंगाल की जनता ने नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा को नकार दिया और करारा जवाब दिया..

Related Post