Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

एक कुएं से बुझ रही है 25 परिवारों की प्यास

घाटशिला कमलेश सिंह

बड़ाजुड़ी पंचायत के जाराडागा गांव के 25 परिवारों की प्यास एक कुआं से बुझ रही है। गर्मी में चापाकल खराब होने एवं कुआं का जलस्तर नीचे जाने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। पासी मुर्मू, लावा बास्के, श्याम बास्के एवं मालती मुर्मू ने संयुक्त रूप से बताया कि जाराडांगा गांव में मात्र एक कुआं है। उक्त कुमार का जल स्तर भी काफी नीचे चला गया है। ग्रामीणों ने गांव में सोलर जल मीनार की निर्माण की मांग की है । इस संबंध में जिला पार्षद सदस्य दीवानी मुर्मू ने बताया कि जाराडांगा गांव उस जगह पर है इसलिए पानी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है ग्रामीणों के पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है।

Related Post