Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

महुआडांड़ विशेष टीकाकरण अभियान

महुआडांड़

महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं चटकपुर पंचायत में विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 100 लोगों को करुणा का टीका दिया गया। इस अभियान को तेज गति देने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी टू डू दिलीप चटकपुर पहुंचे जहां पर कम टीकाकरण को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को फटकार लगाया एवं सभी को ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर करुणा का टीका दिलाने की बात कही।

एक व्यक्ति पाया गया कोरोना पॉजिटिव

वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान को लेकर कोरोना जांच अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान नेतरहाट चंपा पंचायत व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चलाया जा रहा है। जिसमें आज कुल 101 लोगों का कोरोना जांच हेतू सैंपल लिया गया। वहीं चंपा में सैंपल जांच के दौरान एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसकी जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी सह कोविड-19 प्रभारी डॉ अमित खलखो ने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 100 लोगों को कोरोना का दिया गया है वही 101 लोगों कारोना जांच हेतु सैंपल लिया गया जिसमें एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post