Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

बंगाल चुनाव : शाहनवाज़ हुसैन संग चुनावी सभा को दिनेश कुमार ने किया संबोधित 

पश्चिम बंगाल चुनाव में इंदस विधानसभा के लिए भाजपा उम्मीदवार निर्मल धारा के पक्ष में बुधवार को विराट चुनावी सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज़ हुसैन शामिल हुए। इस दौरान चुनाव को लेकर पार्टी के निर्देश पर इंदस विधानसभा में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहें जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार भी मंचासीन रहें। उन्होंने भी पार्टी उम्मीदवार निर्मल धारा के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित किया और ममता सरकार पर तीखे प्रहार किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बंगाल में परिवर्तन के नारे को बुलंद करते हुए ममता सरकार को अलोकतांत्रिक बताया। कहा कि वर्तमान शासन में जनता भय और दहशत के साये में है। उन्होंने पार्टी उम्मीदवार निर्मल धारा के समर्थन में वोट का आग्रह किया ताकि पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार के लक्ष्य की पूर्ति हो। सभा को विष्णुपुर के सांसद सौमित्रा खान, जिला अध्यक्ष सुजीत अगस्ति ने भी संबोधित किया।

Related Post