Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

कार में फ्रंट सीट पैसेंजर के लिए अनिवार्य हुआ एयरबैग, नोटिफिकेशन जारी

Airbag Mandatory in India: कार में फ्रंट सीट पैसेंजर के लिए एयरबैग अनिवार्य कर दिया गया है. सुरक्षा के ख्याल से यह काफी अहम फैसला है.

नई दिल्ली: कार में फ्रंट सीट पैसेंजर के लिए एयरबैग अनिवार्य कर दिया गया है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के बयान के मुताबिक, नये मॉडल के मैन्युफैक्चर पर यह नियम एक अप्रैल 2021 से लागू होगा. वहीं पुराने मॉडल पर यह नियम 31 अगस्त 2021 से लागू होगा.

बता दें कि वाहन मानकों पर शीर्ष टेक्निकल कमेटी ने एयरबैग लगाए जाने पर मुहर लगाई थी.

दुनिया में इस बात को लेकर एक सहमति है कि गाड़ियों में ज्यादा से ज्यादा सुरक्षात्मक उपाय होने चाहिए.

ताकि किसी दुर्घटना के होने के दौरान जिंदगियां सुरक्षित रहे.

Related Post