Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना पूर्व की तरह सुचारू रूप से चालू करवाने और एमजीएम अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट तथा न्यूरोलॉजिस्ट चिकित्सक के बैठने तथा एमजीएम अस्पताल में बेड की संख्या को बढ़ाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

जमशेदपुर

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना जिसे घटाकर 84 से सिर्फ 4 बीमारियों का इलाज कर दी गई है , इसे पूर्व की तरह सुचारू रूप से चालू करवाने और एमजीएम अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट तथा न्यूरोलॉजिस्ट चिकित्सक के बैठने तथा एमजीएम अस्पताल में बेड की संख्या को बढ़ाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद के साथ भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती फातिमा शाहीन, तहसीन हाशमी, राजू राजन, मुनाजिर खान, सनावर रहमान, सुर्खाब , गुलनार खान ,फैयाज, मिराज, सुल्तान, आदर्श मेहंदी ,रफत, सूरज इकबाल, शमशाद आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Post