Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

सूरज सम्राट का किन्नर अवतार सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

जमशेदपुर (झारखंड) : सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म अर्धांगिनी फेम सूरज सम्राट का किन्नर अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हैं।जो भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री व भोजपुरिया दर्शकों के बीच चर्चित हैं।दरअसल इन दिनों सूरज सम्राट भोजपुरी फ़िल्म दी पावर ऑफ किन्नर की शूटिंग में व्यस्त हैं।जिसमें ये एक किन्नर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।इस फ़िल्म की शूटिंग जमशेदपुर झारखंड के विभिन्न लोकेशन पर लगातार जारी हैं।सूरज सम्राट इस फ़िल्म के मुख्य नायक हैं।जबकि,इस तरह के किरदार में दर्शकों को पहली बार दिखेंगे।उन्होंने बताया कि अभी जितनी भी फिल्में इन्होंने की सबमें एक अलग किरदार दर्शकों के बीच नजर आयें।लेकिन,इस फ़िल्म का किरदार अद्वितीय हैं और उम्मीद की जा रही हैं फ़िल्म भी भोजपुरी जगत की एक अद्वितीय फ़िल्म साबित होगी।इस फ़िल्म का निर्माण गद्दी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले की जा रही हैं।जिसके निर्माता निर्देशक बबलू गद्दी हैं।

निर्देशक बबलू गद्दी ने बताया कि यह किन्नर समाज के ऊपर आधारित फिल्म हैं।जो उनके संघर्ष व शौषण को प्रदर्शित करेगी।फ़िल्म की मुख्य भूमिका में सूरज सम्राट एवं विकाश माली और मुख्य अभिनेत्री, रेशमा शेख हैं।जबकि,अन्य प्रमुख कलाकार राजकुमार साही,साहिल शेक,शशि भूषण, राहुल तोमर, अजित कुमार, अन्नू परोरा,श्रद्धा नवल,विनय कुमार, श्याम सिंह, जयकांत पांडेय व अन्य हैं।इस फ़िल्म के लाइन प्रोड्यूसर जयकांत पांडेय एवं श्याम सिंह,फाइट मास्टर शहाबुद्दीन शेख हैं।

Related Post