Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

ट्रिपल आर सेंटर से जरूरतमंद को मिला सहयोग

चाईबासा: नगर परिषद चाईबासा के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत अमला टोला वार्ड संख्या 19 में संचालित ट्रिपल आर सेंटर (रिड्यूस, रीयूज एंड रीसाइकिल) के माध्यम से जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की जा रही है।

गुरुवार को वार्ड संख्या 16 निवासी चंद्र मोहन यादव अपनी समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे। बताया गया कि नीमडीह में अकेले रहने के कारण घर व्यवस्थित नहीं रहने और पिछले दिनों हुई बारिश से उनके कपड़े खराब हो गए थे। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रिपल आर सेंटर से उन्हें वस्त्र उपलब्ध कराए गए।

इस कार्य में नगर मिशन प्रबंधक राकेश कुमार आनंद, सामुदायिक संगठनकर्ता अनुराधा कुमारी तथा सामुदायिक संसाधन सेविका पिंकी देवी, ललिता साव और प्रतिमा प्रजापति ने सहयोग किया।

Related Post