Breaking
Sun. May 3rd, 2026

Jamshedpur crime:- महिला फरहत यास्मीन से हथियार के बल पर लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा 

आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल और चार जिंदा गोली बरामद, बदमाशों में से एक ने की थी रेकी

जमशेदपुर:- ​​​मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 17 के हलदर महतो कॉलोनी में रहने वाली महिला फरहत यास्मीन से हथियार के बल पर लूट मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट की दो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त दो देसी पिस्तौल, चार जिंदा गोली, एक बाइक और अभियुक्तों का चार मोबाइल भी पुलिस ने जप्त है। शनिवार को कोल्हान DIG राजीव रंजन सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लूट के मामले में डिमना बस्ती निवासी वसीम अंसारी, कपाली निवासी सहजादा आलम, मो. शफीक अली, शेख निशार और उलीडीह कृष्णा पथ निवासी वीरू कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वसीम अंसारी इस गैंग का लीडर है। वसीम अंसारी और शहजादा पूर्व में भी चोरी और लूट के मामले में जेल जा चुके हैं। घटना के दिन वसीम, शहजादा और मो शफीक अली महिला के घर गए थे और लूट की घटना को अंजाम दिया था। जबकि चौथे आरोपी शेख निशार ने घटना की रेकी की थी। वीरू कुमार गुप्ता को आरोपियों ने लूट का मोबाइल बेचने के लिए दिया था। वसीम की निशानदेही पर पुलिस पिस्तौल बरामद की है। साथ ही डीआईजी ने यह भी बताया कि दो मोबाइल और एक सोने का लॉकेट लूटा था

12 फरवरी की दोपहर फरहत यास्मीन से तीन बदमाशों ने पिस्तौल की नोंक पर दो मोबाइल फोन और एक सोने का लॉकेट लूटा था। महिला और उसकी बेटी घर पर थी। लूट के बाद बदमाशों ने महिला पर पिस्तौल की बट से हमला भी किया था। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हुई थी। महिला के बयान पर थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था

कमलेश सिंह

Related Post