Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

नाबालिक के साथ बलात्कार न्याय को एसपी से लगाया गुहार

लातेहार: लातेहार में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है ।जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम आधे के एक मजदूर की बेटी ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर लातेहार एसपी से न्याय दिलाने का फरियाद लगाया है । नाबालिग ने दिए गए आवेदन के माध्यम से बताया कि लगभग दो वर्ष पहले गांव के ही एक युवक दीपक यादव पिता कृष्णा यादव ने पानी पीने के बहाने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। गांव में घटना के बाद पंचायत भी बैठी थी। पंचायत के हस्तक्षेप के बाद युवक के परिजनों ने लड़की को अपनी बहु बनाने का वादा कर मामला रफा-दफा किया था ।कुछ दिनों के बाद लड़के के परिजनों ने लड़की को मारपीट कर घर से निकाल दिया इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। अब थक हार कर नाबालिग के परिजनों ने लातेहार एसपी के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाया है।

राजधानी न्यूज़ (लातेहार)बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post