Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

केन्द्रीय विद्यालय सुरदा में सत्रांत 3 मार्च से

घाटशिला :-

केन्द्रीय विद्यालय सुरदा में पहली एवं दुसरी कक्षा का फाइनल परीक्षा साइकिल टेस्ट और तिसरी से नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा की सत्रांत परीक्षा(session ending exam) 3 मार्च से प्रारंभ होगी। इस बात की जानकारी केवि सुरदा स्कूल के प्राचार्य विश्वनाथ हांसदा ने दी है । प्राचार्य ने यह भी बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक की परीक्षा ऑनलाइन मोड में और नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा ऑफ लाइन मोड़ में होगी। यदि कोई विद्यार्थी ऑनलाइन मोड़ में परीक्षा देने में असमर्थ हैं तो वैसे विद्यार्थि अपने वर्ग शिक्षक से संपर्क करें। साथ ही प्राचार्य ने यह भी बताया कि विद्यालय के वैसे छात्र जो अभी तक विद्यालय शुल्क जमा नहीं किए हैं उन्हें निर्देश दिया जाता है कि वे जल्द से जल्द विद्यालय के कार्यालय से संपर्क करें ।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post