Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

कोकपाड़ा टोल ब्रिज के निकट खड़े ट्रेलर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दो जख्मी

धालभूमगढ

धालभूमगढ थाना क्षेत्र के कोकपाड़ा टोल गेट के समीप सड़क पर खड़े ट्रेलर को पीछे से बहरागोड़ा की ओर जा रही एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही टोल गेट की एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ दोनों घायलों को पहुंचाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ में घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के डाकुई गांव निवासी पंकज गिरि (45) एवं दूसरा रथी नायक (19) के रूप में हुई है।जानकारी अनुसार, पंकज गिरि व रथी नायक एक बाइक पर सवार होकर धालभूमगढ़ से डाकुई गांव जा रहे थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post