Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

महायज्ञ के आयोजन को लेकर बैठक

गिरिडीह

जमुआ पूर्वी क्षेत्र के गरडीह हनुमान मंदिर प्रांगण में शनिवार को 13 अप्रैल से प्रारम्भ होने वाले श्री रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर गरडीह और शहरपुरा के ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दैनिक चंदा और प्रचार-प्रसार में प्रतिदिन प्रचार वाहन के साथ क्षेत्र-भ्रमण में जाने वाले राम-भक्तों की सूची तैयार की गई। साथ हीं आस-पास के गांवों में सहयोग राशि जमा करने हेतु एक टीम बनाने पर चर्चा की गई । इस महायज्ञ के सफल आयोजन हेतु अन्य कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post