Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

महुआडांड़ में पोलियों पिलाने को लेकर वाहन से कराया जा रहा है प्रचार प्रसार।

महुआडांड़ चिकित्सा प्रभारी अमित खलखो के द्वारा पोलियो पिलाने को लेकर प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। 3 फरवरी पिलाई जाएगी पोलियो की दवा।

महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अमित खलखो के निर्देश पर प्लस पोलियो अभियान के तहत महुआडांड़ प्रखण्ड के विभिन्न ग्रामों में आटो के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।

3 फरवरी को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा।

इसकी जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी अमित खलखो ने बताया कि 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियों की दवा पिलाना बहुत ही जरूरी है कोई भी बच्चा न छुटे सभी को पोलियों का खुराक मिले, जिसे लेकर वाहन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने को लेकर प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।ताकि लोग 3 फरवरी को अपने नजदीकी पोलियो बूथ में पहुंच कर अपने बच्चों को पोलियों का जरुर पिलाएं।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post